SIR Draft List 2025–26 कैसे डाउनलोड करें? SIR New Voter List 2026 में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया

अगर आपने हाल ही में SIR Form भरा है और अब यह जानना चाहते हैं कि आपका या आपके परिवार का नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। चुनाव आयोग की ओर से SIR Draft List 2025 यानी एसआईआर ड्राफ्ट रोल जारी किया जा रहा है, जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट 2026 में प्रकाशित होगी। ऐसे में समय रहते अपना नाम चेक करना बहुत जरूरी है।

आज हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि SIR Draft List Download kaise kare, मोबाइल से नाम कैसे देखें और अगर नाम नहीं हो तो क्या करना चाहिए।

SIR Draft List क्या होती है?

एसआईआर ड्राफ्ट लिस्ट वह अस्थायी वोटर लिस्ट होती है, जिसमें हाल ही में भरे गए S I R नई वोटर लिस्ट फॉर्म के आधार पर नाम जोड़े जाते हैं। यही लिस्ट आगे चलकर SIR New Voter List 2026 का आधार बनती है। अगर ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं है, तो फाइनल लिस्ट में जुड़ने में दिक्कत हो सकती है।

SIR Draft List Download करने की पूरी प्रक्रिया

अगर आप SIR List 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google खोलें

  2. सर्च करें – voters

  3. जो आधिकारिक वेबसाइट दिखे, उस पर क्लिक करें

  4. वेबसाइट खुलने के बाद नीचे स्क्रॉल करें

  5. Download Electoral Roll ऑप्शन पर क्लिक करें

अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां से आप अपने राज्य का एसआईआर ड्राफ्ट रोल डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य, जिला और विधानसभा कैसे चुनें?

  • सबसे पहले अपना State सेलेक्ट करें

  • फिर अपना District चुनें

  • इसके बाद Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) चुनें

  • Language अपने आप हिंदी सेट हो जाती है

  • अब Roll Type में देखें

अगर आपके राज्य के लिए एसआईआर ड्राफ्ट जारी हो चुका होगा, तो वहां आपको SIR Draft Roll 2025 या SIR Draft 2025 लिखा हुआ दिखेगा। इसी पर क्लिक करें।

PDF डाउनलोड करके नाम कैसे चेक करें?

  • कैप्चा कोड भरें

  • अपने गांव, वार्ड या स्कूल का नाम सर्च करें

  • संबंधित पार्ट को सेलेक्ट करें

  • Download Selected PDF पर क्लिक करें

कुछ सेकंड में PDF डाउनलोड हो जाएगी। इसे खोलकर आप अपना नाम, माता-पिता का नाम और परिवार के अन्य सदस्यों का नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

अगर SIR Draft List में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर SIR Draft List 2025 में आपका नाम नहीं दिखता है या कोई जानकारी गलत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

  • तुरंत अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करें

  • उन्हें बताएं कि SIR Form भरा था लेकिन नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है

  • समय रहते सुधार कराया गया तो नाम SIR New Voter List 2026 में जुड़ जाएगा

ध्यान रखें, फाइनल लिस्ट जनवरी–फरवरी 2026 तक जारी हो सकती है। उसके बाद बदलाव मुश्किल हो जाता है।

क्या सभी राज्यों की SIR Draft List जारी हो चुकी है?

नहीं। कुछ राज्यों जैसे बिहार में SIR List 2025 पहले ही जारी हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में अभी धीरे-धीरे लाइव की जा रही है। अगर आपके राज्य का ऑप्शन अभी नहीं दिख रहा है, तो 2–3 दिन बाद दोबारा चेक करें।

जरूरी सलाह

ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद उसे नजरअंदाज न करें। एक बार नाम चेक करना भविष्य में वोटिंग के अधिकार को सुरक्षित करता है।

अगर यह जानकारी आपके काम आई हो, तो इसे दूसरों तक जरूर शेयर करें ताकि कोई भी नागरिक अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे।

Leave a Comment